Sunday, August 23, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *राज्यपाल ने जिला प्रशासन अम्बेडकरनगर को किया सम्मानित, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने प्राप्त किया प्रशस्ति पत्र*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*राज्यपाल ने जिला प्रशासन अम्बेडकरनगर को किया सम्मानित, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने प्राप्त किया प्रशस्ति पत्र*
अम्बेडकरनगर l जनपद अम्बेडकरनगर में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं उनके स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान में जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तर पर प्रथम तथा प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।शासन के निर्देशानुसार जनपद में 01 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 तक 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्षित आयु वर्ग की किशोरियों को HPV संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण कराया जा रहा है अभियान में जनपद के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल द्वारा आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन अम्बेडकरनगर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया HPV टीकाकरण का प्रमुख उद्देश्य किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस से होने वाले संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करना तथा भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करना है। निर्धारित आयु में HPV का टीका लगवाना संक्रमण से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण एवं प्रभावी उपाय है।जिला प्रशासन द्वारा अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग एवंसंबंधितअधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए 31 अगस्त 2026 तक अभियान को और प्रभावी गति प्रदान करने तथा अधिकाधिक पात्र किशोरियों को HPV टीकाकरण से आच्छादित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES