Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*भाजपा नेता नीलमणि ने बखिरा थाना क्षेत्र के कोलकी चमरसन पहुंच कर आनंद कुमार हत्याकांड के पीड़ित परिवार को दी 50 हजार की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री से की विशेष मदद की मांग:* / संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। जनपद में विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल अंतर्गत बखिरा थाना क्षेत्र में कोलकी चमरसन गांव निवासी आनंद पुत्र इन्द्रेश की असामाजिक तत्वों द्वारा की गई निर्मम हत्याकांड के बाद क्षेत्र में गहरा शोक, आक्रोश और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।इसी क्रम में धनघटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि ने पीड़ित परिवार से मिलने कोलकी चमरसन गांव में उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की, तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। नीलमणि ने दिवंगत आनंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह अकाल्पनिक घटना अत्यंत ही दुखद, निंदनीय और हृदय विदारक है। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए तत्काल 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भी विश्वास और भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह दु:ख की घड़ी में पीड़ित परिवार का सहयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी परिवार को किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर वह हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। पूर्व विधानसभा धनघटा प्रत्याशी नीलमणि ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और सुरक्षा की मांग की। नीलमणि ने पत्र में बताया कि 17 जून 2026 की सायं 7 बजे बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलका चमरसन गांव के समीपस्थ बभनी चौराहे पर असामयिक तत्वों ने इस हृदय विदारक घटना को अंजाम दिया। मृतक आनंद अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था,जिस पर उनके वृद्ध माता-पिता, पत्नी मीना (30 वर्ष) तथा दो मासूम बच्चे जिनकी उम्र क्रमशः ( दो वर्ष और छ: माह) है , पूरी तरह से उन पर आश्रित थे। आनंद की असामयिक मृत्यु के बाद परिवार के समक्ष आजीविका, बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा- दीक्षा पूरी जिम्मेदारी थी। इस क्रूर घटना के कारण पीड़ित परिवार के सामने भरण – पोषण का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है और पूरा परिवार पूरी तरह से टूटकर अनाथ और दयनीय स्थिति में पहुंच गया है। नीलमणि ने मुख्यमंत्री से विनम्र अनुरोध किया है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है, लेकिन पीड़ित परिवार की अत्यंत दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए ‘मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष ‘ तथा अन्य उपयुक्त सरकारी योजनाओं के माध्यम से परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने मृतक की पत्नी या अन्य किसी पात्र परिजन को योग्यतानुसार कोई सम्मानजनक रोजगार या नौकरी देने, दोनों बच्चों को निशुल्क शिक्षा सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार की सुरक्षा एवं सामाजिक संरक्षण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित करने की मांग की है,ताकि इस कठिन घड़ी में परिवार को संबल मिल सके। मीडिया से बातचीत में नीलमणि ने कहा कि “प्रशासन द्वारा दोषियों के विरुद्ध ऐसी कानूनी कार्रवाई की जाए जो एक नजीर बने…..!”

International

RELATED ARTICLES