Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

आज प्रदेश के 27 जिलों में लू का अलर्ट, एक हफ्ते तक गर्मी से राहत के आसार नहीं।

(ब्यूरो/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी)

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के तराई और दक्षिणी हिस्सों समेत 27 जिलों में लू (हीटवेव) का येलो अलर्ट जारी किया है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार प्रदेश में अभी कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है, जिसके चलते अगले तीन से चार दिनों तक तेज धूप, तपिश और लू जैसी परिस्थितियां बनी रह सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ने से तापमान में गिरावट की संभावना कम है।

गुरुवार को भी कई जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। हालांकि कानपुर और हमीरपुर में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।

तापमान की बात करें तो बांदा 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा झांसी में 42.2 डिग्री, प्रयागराज में 41.8 डिग्री और वाराणसी में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इन 27 जिलों में जारी हुआ लू का येलो अलर्ट:
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के क्षेत्र।

मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और तेज धूप से सावधानी बरतने की अपील की है।

International

RELATED ARTICLES