बस्ती। दिनांक 15.06.2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी द्वारा थाना कोतवाली बस्ती क्षेत्रान्तर्गत सिमरन लॉज मे कम्यूनिटी पुलिसिंग से सम्बन्धित जनचौपाल लगाया गया। डीआईजी बस्ती द्वारा जनचौपाल के दौरान उपस्थित नागरिकों, महिलाओं,व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया तथा पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन, सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं सामुदायिक सहयोग जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही मौजूद आमजन से अपील की गयी कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।डीआईजी बस्ती द्वारा संबंधित CPU प्रभारी को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर आमजन, वृद्ध व विकलांग व्यक्तियों से जनसंवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें,महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार करने तथा मिशन शक्ति अभियान/ बहू बेटी सम्मेलन कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने,स्वच्छ छवि वाले एनजीओ के कार्यक्रमों में सहयोग करने, संवेदनशील प्रकरणों में तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए समयबद्ध एवं विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करेऊ, जिससे आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
*डीआईजी बस्ती द्वारा कम्यूनिटी पुलिसिंग के सम्बन्ध में लगाया गया जनचौपाल।* संवाददाता देवानंद पांडेय