Sunday, August 23, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *फसल बीमा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैंकर्स की बैठक संपन्न*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*फसल बीमा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैंकर्स की बैठक संपन्न*
अंबेडकरनगर l अग्रणी बैंक कार्यालय, अंबेडकर नगर में जिले की प्रमुख बैंक शाखाओं के प्रबंधकों एवं जिला समन्वयकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) कमलेश भास्कर ने की। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहेबैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सूर्यघर–मुफ्त बिजली योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक का मुख्य केंद्र प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रहा। इस दौरान किसानों को फसल जोखिम से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से योजना के अंतर्गत किसानों के बीमा कवरेज, लंबित प्रकरणों तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया गया कि पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें तथा किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ एवं प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करें।अग्रणी जिला प्रबंधक ने बैंकों को निर्देशित किया कि किसानों से संबंधित फसल बीमा के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। संबंधित विभागों, बैंक शाखाओं एवं अन्य हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना से जोड़ा जाए।बैठक में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत जिले में प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत ऋणों एवं लंबित प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण करते हुए नगरीय निकायों एवं बैंक शाखाओं के बीच सक्रिय समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नगरीय पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ मिल सके।इसी क्रम में पीएम सूर्यघर–मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित अन्य विभिन्न योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष स्वीकृति एवं ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंकों को लक्ष्यों के अनुरूप वितरण की गति बढ़ाने पर जोर दिया गया। लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।अग्रणी जिला प्रबंधक कमलेश भास्कर ने कहा कि सभी बैंक जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। विशेष रूप से किसानों, छोटे व्यापारियों, पथ विक्रेताओं एवं अन्य पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक सक्रिय एवं संवेदनशील बनाया जाए।

International

RELATED ARTICLES