Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

संपूर्णानगर में बिजली संकट पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ⚡

(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़!

खजुरिया फीडर में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडिंग और लगातार रोस्टिंग को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
बिजली विभाग द्वारा 30 मिनट में सप्लाई बहाल होने की बात कही गई, लेकिन लोगों का कहना है कि कई दिनों से रात में लगातार कटौती हो रही है, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

उपभोक्ताओं ने सवाल उठाया कि जब स्मार्ट मीटर में थोड़ा ओवरलोड आने पर आम जनता पर पेनाल्टी लगा दी जाती है, तो विभाग की जिम्मेदारी तय क्यों नहीं होती?
वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पलिया क्षेत्र में पर्याप्त बिजली दी जा रही है जबकि संपूर्णानगर क्षेत्र लगातार रोस्टिंग झेल रहा है।

JE पवन चंद्र ने बताया कि कंट्रोल द्वारा दो घंटे की रोस्टिंग की जा रही है और ओवरलोडिंग अधिक बिजली उपभोग के कारण हो रही है। विभाग ने उपभोक्ताओं को स्वीकृत भार बढ़ाने हेतु आवेदन देने की सलाह भी दी है।

लगातार बिजली कटौती और असमान सप्लाई को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ⚡😔

International

RELATED ARTICLES