(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़!
संपूर्णा नगर खीरी। खजुरिया फीडर में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडिंग और लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
बिजली विभाग की ओर से बताया गया कि कंट्रोल द्वारा दो घंटे की रोस्टिंग की जा रही है और ओवरलोड के कारण सप्लाई प्रभावित हो रही है।
वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर में थोड़ा अधिक लोड आने पर भारी पेनाल्टी लगा दी जाती है, लेकिन लगातार बिजली कटौती और ओवरलोडिंग की जिम्मेदारी कौन लेगा?
रात में बिजली न रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने मांग की है कि, कम से कम रात के समय पर्याप्त बिजली सप्लाई दी जाए ताकि लोग आराम से सो सकें।
कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि पलिया क्षेत्र में पर्याप्त बिजली मिल रही है जबकि संपूर्णानगर क्षेत्र में लगातार रोस्टिंग हो रही है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में इसे लेकर व्यंग्य और नाराजगी दोनों देखने को मिली।
उपभोक्ताओं ने विभाग से मांग की है कि रात की कटौती और फॉल्ट पर जल्द सुधार किया जाए ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
संपूर्णानगर में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, रात की रोस्टिंग पर उठे सवाल।