Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर: श्रावण मास को लेकर प्रशासन अलर्ट, बिड़हर घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा (एसडीएम व सीओ धनघटा ने किया स्थलीय निरीक्षण, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पुलिस तैनाती के दिए निर्देश)* संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बुधवार को उप जिलाधिकारी धनघटा रविकांत चौबे एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा ने बिड़हर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान बिड़हर घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही भीड़ नियंत्रण, सतत निगरानी, यातायात व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कांवड़ यात्रा के दौरान शांतिपूर्ण एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।

International

RELATED ARTICLES