संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद जिले में भी उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में संत कबीर नगर जिला पंचायत के प्रथम नागरिक बलिराम यादव का बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय पर भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के अधिकांश जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर प्रशासक बलिराम यादव को फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए बधाई दी। इस दौरान बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य अधिकारी आशुतोष कुमार ने की। प्रशासक बलिराम यादव ने कहा कि “जिला पंचायत मेरा परिवार था, है और आजीवन रहेगा। मैं सदस्यों और प्रधानों के साथ मिलकर जिले के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करता रहूंगा।”
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा मिले अतिरिक्त 6 महीने के कार्यकाल में सभी के सहयोग से विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। कार्यक्रम में शैलेंद्र यादव, राहुल यादव ‘बादल’, अमित चौधरी, अंकिता बाबी, उमाकांत पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पत्रकारों ने भी प्रशासक को शुभकामनाएं दीं। अंत में आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।
*जिला पंचायत संत कबीर नगर के प्रशासक बनने के बाद बलिराम यादव का भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने जताया विश्वास”* संवाददाता देवानंद पांडेय