संत कबीर नगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर सेल थाना मेंहदावल की टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत दिलाते हुए उसके खाते से निकाली गई 25 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। पुलिस के अनुसार बेलौली गांव निवासी जगदम्बा त्रिपाठी का मोबाइल अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया था। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद साइबर सेल थाना मेंहदावल ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया।
साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 33106260129680 के आधार पर संबंधित बैंक से संपर्क किया तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की।
अपनी रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने संत कबीर नगर पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करने की अपील की।
साइबर टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, सौरभ कुमार तथा रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार शामिल रहे।
*संत कबीर नगर में साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए 25 हजार रुपये !* संवाददाता देवानंद पांडेय