संत कबीर नगर। जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हैंसर बाजार – धनघटा में पोल सहित स्ट्रीट लाइट परियोजना का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने विधिवत पूजन अर्चन कर फीता काट कर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि नगर क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्ट्रीट लाइट लगने से लोगों को रात के आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं एवं चोरी- छिनैती जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी। इसके साथ ही साथ महिलाओं- बुजुर्गों को सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से नगर पंचायत को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का प्रयास लगातार जारी है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि “नई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से नगरवासियों को काफी राहत मिलेगी और हैंसर बाजार की सुंदरता भी बढ़ेगी।हमारा लक्ष्य हैंसर बाजार धनघटा को आदर्श नगर पंचायत बनाना है।” वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने भी इस पहल को जनहित का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए कहा कि इससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब हैंसर बाजार की गलियां रात में भी दिन की तरह जगमगाएंगी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प किया। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने नई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का अवलोकन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नगर पंचायत के इस विकास कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
*नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में पोल सहित स्ट्रीट लाइट का डा० रमापति राम त्रिपाठी ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन* संवाददाता देवानंद पांडेय