संत कबीर नगर। आगामी मोहर्रम पर्व को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार 11 जून 2026 को थाना महुली परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने यह बैठक संपन्न कराई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, ताजियादार, ताजिया निर्माता एवं डीजे संचालक बड़ी संख्या में शामिल हुए। थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने सभी से उनके क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान उपस्थित ताजियादारों एवं संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा किसी प्रकार की विशेष समस्या नहीं बताई गई। सभी ने एक स्वर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष महुली ने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने साथ ही कहा कि अराजक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
*मोहर्रम पर्व को लेकर महुली पुलिस अलर्ट: पीस कमेटी की बैठक में सौहार्द का संदेश, ताजियादारों ने दिया सहयोग का भरोसा* *संवाददाता देवानंद पांडेय*