(संवाददाता पलिया कला /बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी)
पलियाकलां-(खीरी) नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलिया पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि पलिया थाना क्षेत्र के माहीगिरान और थारूपुरुवा के तमाम गलियारों में इन स्मैकियों का कारोबार बड़ी तेजी से चल रहा था इनके गैर कानूनी धंधे में दर्जनों बड़े स्मैकियों का कुनबा सामिल है अगर इनकी फोन डिटेल निकाल कर खंगाली जाएं तो पलिया के नामचीन चेहरे व बड़े माफिया सामने आ जाएंगे।
सूत्र मुख़बिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुंजहा हवाई पट्टी रोड स्थित पुल के पास कार्रवाई करते हुए दो कथित स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 150 ग्राम ब्राउन शुगर तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टोयोटा इटिओस कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अरसल पुत्र शब्बीर, निवासी मोहल्ला माहीगिरान प्रथम, पलिया नगर के पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। वहीं दूसरे आरोपी विक्की साफी पुत्र विष्णु साफी, वर्तमान निवासी थारूपुरवा, पटिहन रोड, पलिया तथा मूल निवासी बिहार के कब्जे से 50 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर के कथित आयात-निर्यात में प्रयुक्त सिल्वर रंग की टोयोटा इटिओस कार, नंबर यूपी 14 सीके 4003, को भी बरामद कर लिया है।
यह कार्रवाई खीरी की एसएसपी ख्याति गर्ग के निर्देशन में कोतवाली पलिया प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई अरविंद मौर्या, मुख्य आरक्षी जय प्रकाश तथा कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, मोहित कुमार और रविकांत शामिल रहे।
बताया जा रहा है कि प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे के नेतृत्व में पलिया पुलिस ने बीते एक माह के दौरान करीब 10 नामचीन कथित स्मैक तस्करों को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
*पलिया पुलिस बड़े स्मैक कारोबारियों को पकड़ा 150 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद दो गिरफ्तार।* *”नशे की खेप ले जाने में इस्तेमाल हो रही कार बरामद, एक माह में 10 नामचीन तस्कर जा चुके जेल,* *स्मैक कारोबार को बढ़ावा देने वाली महिला व पुरुष पुलिस की रिडार पर, आगे भी कार्रवाई जारी।*