Tuesday, August 4, 2026

National

spot_img

*कार्यकाल विस्तार पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का भव्य अभिनंदन, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दी शुभकामनाएं* / संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ाए जाने तथा उन्हें प्रशासक का दायित्व सौंपे जाने के निर्णय के पश्चात जनपद में हर्ष का वातावरण है।इसी क्रम में जनपद के प्रथम नागरिक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष  बलिराम यादव का सोमवार को सूर्या कैंपस में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सूर्या ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने पुत्र अखंड प्रताप चतुर्वेदी‌ के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने कार्यकाल विस्तार पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यादव अपने अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता के बल पर जनपद के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों को मिला यह अतिरिक्त कार्यकाल विकास योजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बलिराम यादव अपने विस्तारित कार्यकाल का सदुपयोग करते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।सम्मान से अभिभूत जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सौंपी गई प्रशासक की जिम्मेदारी पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका उद्देश्य जनपद के विकास कार्यों को और अधिक गति देना तथा आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और सम्मान से परिपूर्ण रहा।

International

RELATED ARTICLES