Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

*जनपद संत कबीर नगर में “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” का शुभारम्भ, 29.78 लाख पौधे रोपित* / संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। पर्यावरण संरक्षण एवं जनपद को हरियालीयुक्त बनाने के उद्देश्य से उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष/मुख्य अतिथि चारु चौधरी ने विकासखंड बघौली के ग्राम बरईपार में पवित्र  हरिशंकरी – पीपल, पाकड़ एवं बरगद का पौधा रोपित कर “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर आधारित है।‌कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष भाजपा  नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार‌की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी‌ भी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव द्वारा पाकड़, विधायक मेंहदावल द्वारा आम तथा जिलाधिकारी द्वारा अमरूद का पौधा रोपित किया गया। मुख्य अतिथि चारु चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान का उद्देश्य प्रदेश को हरा-भरा बनाना है। उन्होंने सभी माताओं, बहनों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे अपने शुभ अवसरों एवं त्योहारों पर “एक पेड़ माँ के नाम” अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाना सेवा है और उसे संरक्षित रखना साधना है।जिलाध्यक्ष नीतू सिंह  ने कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य है। जैसे माँ अपने बच्चों का संरक्षण करती है, वैसे ही हम सभी का दायित्व है कि लगाए गए पौधों का संरक्षण करें।विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार हैं। हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण देना चाहिए। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत आज जनपद में वन विभाग सहित समस्त विभागों द्वारा 29.78 लाख पौधे रोपित किए गए। इसी क्रम में जनपद की समस्त तहसीलों, विकासखंडों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में भी वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी  हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी  सतीश चंद्र, खंड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी  सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य अधिकारी एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप त्रिपाठी द्वारा किया गया।

International

RELATED ARTICLES