Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

*बस्ती:मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने किया वृक्षारोपण, जनसहभागिता से सफल होगा हरित उत्तर प्रदेश का संकल्प* (सेमरियावां के डिघवा गांव में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ अभियान के तहत लगाया पौधा, पौधों के संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का दिया संदेश:- मण्डलायुक्त* /संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। जिले में चल रहे वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के अंतर्गत रविवार को बस्ती मंडल के मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने विकास खंड सेमरियावां के ग्राम पंचायत डिघवा पहुंचकर पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। मण्डलायुक्त ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार भी हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक जरूरी उसका संरक्षण करना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत डिघवा में पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की प्रगति का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को पौधों की सुरक्षा, सिंचाई एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के लक्ष्य को तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी हो। मण्डलायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, विवाह, पारिवारिक आयोजनों और अन्य शुभ अवसरों पर पौधे अवश्य लगाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ेगी तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES