संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महुली पुलिस ने गुंडा एक्ट में जिलाबदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त रजनीश पुत्र सुभाष, निवासी कठैचा, थाना महुली को दिनांक 23.08.2026 को अलीनगर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा अभियुक्त को 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया था और आदेश की तामीला

भी कराई गई थी, फिर भी वह जनपद की सीमा में लुक-छिप कर निवास कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में थाना महुली पर मु0अ0सं0 356/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया।
कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और CO धनघटा अभयनाथ मिश्र का मार्गदर्शन रहा।






