Sunday, August 23, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *‘एनटीपीसी टांडा- डी-टॉक शो’ में विद्यार्थियों ने संवाद, जिज्ञासा और तार्किकता का किया प्रभावशाली प्रदर्शन*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*‘एनटीपीसी टांडा- डी-टॉक शो’ में विद्यार्थियों ने संवाद, जिज्ञासा और तार्किकता का किया प्रभावशाली प्रदर्शन*
अंबेडकरनगर l डालिम्स विद्यालय में आयोजित भव्य ‘साहित्य संगम’ के अंतर्गत आयोजित ‘डी-टॉक शो’ विद्यार्थियों के लिए संवाद, चिंतन एवं अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बना। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण के रूप में आयोजित इस टॉक शो में परियोजना प्रमुख राजीव सिन्हा के साथ विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं जीवंत संवाद स्थापित किया।टॉक-शो के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा, तार्किकता, प्रश्न पूछने की क्षमता एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति-कौशल का परिचय देते हुए आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। सहज संवाद की इस अनूठी शैली ने विद्यार्थियों को मंचीय संकोच से मुक्त होकर स्वतंत्र चिंतन एवं विचार-विनिमय के लिए प्रेरित किया।राजीव सिन्हा ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का उत्साहपूर्वक समाधान करते हुए उन्हें सतत् सीखने, प्रश्न करने,तार्किक दृष्टिकोण विकसित करने तथा अपने विचारों को स्पष्ट एवं प्रभावी ढंग से व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों और अतिथि के मध्य हुआ यह संवाद ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ अत्यंत प्रेरणादायी भी रहा।टॉक शो में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि ऐसे संवादात्मक मंच उनके व्यक्तित्व-विकास, आत्मविश्वास, संप्रेषण-कौशल एवं आलोचनात्मक चिंतन को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजीव सिन्हा (परियोजना प्रमुख), विनीता सिन्हा (गरिमा महिला मंडल अध्यक्षा), एच. के. सेट्टी (महाप्रबंधक—संचालन), प्रमोद कुमार गोयल (महाप्रबंधक—संचालन), रजनीश खेतान (एच.ओ.एच.आर.), मनीषा पाण्डेय (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) एम.धनैया (ए.सी.सी. सी.आई.एस.एफ.) तथा अनुराग सिन्हा (डी.जी.एम.—एच.आर.) की गरिमामयी उपस्थिति रही।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित अरोड़ा ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में ‘डी-टॉक शो’ की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य एवं शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रश्नाकुलता, चिंतनशीलता और अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की डी-टॉक शो’ साहित्य संगम का ऐसा प्रभावशाली सत्र रहा, जिसने संवाद को ज्ञान का माध्यम और जिज्ञासा को सीखने की शक्ति के रूप में स्थापित करते हुए विद्यार्थियों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया।

International

RELATED ARTICLES