संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे व एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 22.08.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर, NH- 28 रसूलाबाद तिराहा के पास से अभियुक्त चन्द्र

प्रकाश सिंह उर्फ चन्दन सिंह पुत्र प्रेमसागर सिंह निवासी ग्राम बढ़या ठाठर , थाना मेहदावल, जनपद संत कबीर नगर को गिरफ्तार किया गया।👉अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद अवैध पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन, 02 अदद अतिरिक्त मैगजीन 32 बोर, 01 मोबाइल फोन, 01 पिट्ठू बैग, कपड़े एवं 500 रुपये नगद बरामद हुए। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 783/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
👉पूछताछ का विवरण:-
अभियुक्त ने बताया कि बरामद दोनों पिस्टल उसके दो साथियों ने उसे दी थी और कहा था कि इसे लखनऊ में इंस्टाग्राम के माध्यम से बताए गए व्यक्ति को दे देना है और मिलने वाला पैसा आपस में बांट लेंगे। वह लखनऊ जाने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
👉गिरफ्तार करने वाली टीम:-
कोतवाली खलीलाबाद:- प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे, निरीक्षक अपराध वीरेन्द्र यादव, उ0नि0 प्रभान्शु राय, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, कां0 बलराम यादव, कां0 गिरजेश उपाध्याय, कां0 प्रशान्त विक्रम सिंह, कां0 मुकेश यादव, कां0 दिनकर सिंह, कां0 संतोष यादव।
👉एसओजी टीम:- प्रभारी रजनीश राय, हे0कां0 अनूप राय, हे0कां0 अभिषेक सिंह, कां0 सर्वेश मिश्रा, कां0 दीपक सिंह, कां0 शुभम सिंह।






