Sunday, August 23, 2026

National

spot_img

*बस्ती: बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड पर प्रशासन: डीएम-एसपी ने कलवारी तटबंध का किया संयुक्त निरीक्षण* संवाददाता देवानंद पांडेय

बस्ती। जनपद में नदियों के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित बाढ़ की आशंका के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। इस क्रम में आज दिनांक 21.08.2026 को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा कलवारी क्षेत्र के तटबंधों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

Oplus_131072

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबंधों की मजबूती, जलस्तर, बहाव एवं कटान की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जाए, मरम्मत हेतु आवश्यक संसाधन एवं सामग्री मौके पर उपलब्ध रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्रीय थानों को बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त एवं सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रिस्पांस टीम (QRT) सक्रिय रहेगी तथा ग्रामीणों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि तटबंधों अथवा जलस्तर से संबंधित किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने, तहसील अथवा पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर दें।

International

RELATED ARTICLES