संतकबीरनगर। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संतकबीरनगर अनन्या साह ने बताया कि जनपद में स्थायी लोक अदालत के सदस्य के दो पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 निर्धारित थी। निर्धारित तिथि तक कुल 107 आवेदन प्राप्त हुए हैं।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा स्थायी लोक अदालत के सदस्य के दोनों पदों के लिए जनपद संतकबीरनगर के सभी आवेदकों का साक्षात्कार 18 अगस्त 2026 को निर्धारित किया गया है। सभी आवेदकों को 18 अगस्त को सुबह 9:30 बजे न्यायालय सभागार, जनपद न्यायालय, संतकबीरनगर में उपस्थित होना होगा। आवेदकों को अपने साथ पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक लाना अनिवार्य है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी संबंधित आवेदकों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।
*संत कबीर नगर: स्थायी लोक अदालत के सदस्य पद के लिए 18 अगस्त को साक्षात्कार* संवाददाता देवानंद पांडेय