Friday, August 21, 2026

National

spot_img

*संतकबीरनगर को 684 करोड़ की 201 परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण- शिलान्यास* *विकास, सुरक्षा और सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश; तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को मिलेगा भव्य स्वरूप- योगी आदित्यनाथ* संवाददाता देवानंद पांडेय

संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जनपदवासियों को श्रावण मास की शिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने खलीलाबाद और मेहदावल विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए 684 करोड़ रुपये से अधिक की 201 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री द्वारा जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, उनमें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की 361 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 116 परियोजनाएं तथा मेहदावल विधानसभा क्षेत्र की 322 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 85 परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर की धरती से देश और समाज को जाति-पाति तथा आडंबर से ऊपर उठकर मानवता और समानता का संदेश मिला है। कबीर के विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन में समृद्धि और सकारात्मक परिवर्तन लाना सरकार की प्राथमिकता है।
*तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को भव्य बनाने की घोषणा*
मुख्यमंत्री ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को विकसित कर भव्य स्वरूप देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के विकास में किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। यह परियोजना आस्था के साथ-साथ संतकबीरनगर के विकास को भी नई दिशा देगी। मुख्यमंत्री ने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भविष्य में संतकबीरनगर में विकास प्राधिकरण बनाए जाने की योजना पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ योजना के तहत जनपद को आच्छादित किए जाने की संभावना पर भी विचार करने की बात कही।
*कानून व्यवस्था और विकास पर सरकार का जोर*
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता और भय का माहौल था, जबकि वर्तमान सरकार ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ विकास को गति दी है। आज व्यापारी, नौजवान और आम नागरिक भयमुक्त वातावरण में अपने कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के साथ कार्य कर रही है और युवाओं की प्रतिभा के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नए एम्स, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट संस्थानों के साथ सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप का मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। संतकबीरनगर में भी सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
*लाभार्थियों को चेक, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र*
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थी परक योजनाओं से जुड़े उद्योग, एनआरएलएम, कृषि सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई विकास प्रदर्शनी और स्टॉलो का अवलोकन किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं से आमजन को मिल रहे लाभ की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं एवं युवाओं के हित में संचालित योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सीधे पात्र लोगों तक पहुंचा रही है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के साथ जुड़कर देश, प्रदेश और जनपद के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।
*कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश व संतोष सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की, जबकि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की ओर से राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

International

RELATED ARTICLES