संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा नेता नीलमणि के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं और सैकड़ों वाहनों का काफिला मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जिला मुख्यालय पहुंचा। मंगलमय को सुबह से ही कार्यकर्ता धनघटा स्थित नीलमणि के कैंप कार्यालय पर जुटने लगे। दोपहर तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए वाहनों के काफिले के साथ जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। काफिले को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में नीलमणि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संतकबीरनगर को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे हैं। उनके कार्यक्रम में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कबीर की धरती पर मुख्यमंत्री का आगमन और विकास परियोजनाओं की सौगात जिले के चतुर्दिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखाई दे रहा उत्साह सरकार की नीतियों और नेतृत्व के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। नीलमणि ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का समर्थन आने वाले समय में भाजपा को और मजबूत करेगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम और वाहनों का लंबा काफिला क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता और संगठनात्मक ताकत का भी प्रदर्शन करता नजर आया।
*संत कबीर नगर: हजारों कार्यकर्ताओं और सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ सीएम योगी के स्वागत को पहुंचे नीलमणि* संवाददाता देवानंद पांडेय