
संत कबीर नगर।श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री बाबा तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में श्री राम मैरिज हॉल, नौरंगिया में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पूरे परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर बलिराम यादव ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का पावन अवसर है। ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी को श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं।
भंडारे में गजेंद्र चौधरी, अप्पू मौर्या, अनिल मौर्या, काजू चौरसिया व आनंद सिंह सहित कई लोग सेवा में जुटे रहे।






