Sunday, August 23, 2026

National

spot_img

*सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में संत कबीर नगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन: प्रदेश में प्राप्त किया पांचवा स्थान* *{सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में संत कबीर नगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन}* संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर! पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद संत कबीर नगर पुलिस को माह मई 2026 की सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में जनपद संत कबीर नगर को प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं कि थाने पर उपस्थित पीड़ित / शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करें । अभियोगों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही व जागरुक महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु निर्देशित करते हुए, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया । चोरी, लूट, नकबजनी, छिनैती व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया!

जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, जिससे कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा सके । CM डैशबोर्ड के माध्यम से शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की निगरानी की जाती है । जनपद प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, परिश्रम और जनसेवा के प्रति समर्पण को दिया है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया है। यह उपलब्धि जनपद संत कबीर नगर के सुशासन, पारदर्शिता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

International

RELATED ARTICLES