रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम एवं बीडीओ की त्वरित कार्रवाई, जलभराव हटाकर क्षतिग्रस्त मार्ग कराया दुरुस्त*
अम्बेडकरनगर l ग्राम चहोड़ा, तहसील आलापुर के रामनगर से बेदहर जाने वाले मार्ग पर चौड़ा घाट की ओर जाने वाली डामर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी आलापुर ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी रामनगर के साथ संयुक्त रूप से आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क पर जमा पानी की निकासी कराई गई।इसके उपरांत भट्ठे की तनिश एवं गिट्टी डलवाकर मार्ग को समतल कराया गया, जिससे आवागमन पुनः सुचारु हो गया।प्रशासन द्वारा संबंधितअधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में जलभराव एवं क्षतिग्रस्त मार्गों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा ऐसी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए जिलाधिकारी एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम एवं बीडीओ की त्वरित कार्रवाई, जलभराव हटाकर क्षतिग्रस्त मार्ग कराया दुरुस्त*