बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज कुशीनगर
*कुशीनगर* दिनांक 21 जून को प्रातः 6:00 बजे से संत निरंकारी सत्संग भवन कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया इस योग दिवस में केंद्रीय सेवा दल अधिकारी, सेवादल श्रद्धालु भक्त स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया अनुभवी योग प्रशिक्षक अमिताभ जी के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया | निरंकारी उपमुख्य संचालक (हेडक्वार्टर ) शुभकरन ने कहा सतगुरु माता जी अक्सर अपने विचारों में स्वस्थ मन सहज जीवन का उल्लेख करते हुए बताते हैं कि हमारा शरीर निरंकार प्रभु की देन है जिसे स्वस्थ रखना हमारा मूल कर्तव्य है |इसलिए दीर्घायु और सक्रिय सफल जीवन के लिए योग नितांत आवश्यक है

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग है जिसने यह संदेश दिया कि वास्तविक स्वास्थ्य शारीरिक मानसिक और आत्मिक संतुलन का समन्वित स्वरूप है इसी दृष्टि को सशक्त माध्यम बताते हुए जन जागरूकता को प्रोत्साहित किया गया संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा जी के अनुसार मिशन द्वारा देश भर के 1500 से अधिक केदो पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनका उद्देश्य स्वास्थ्य मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना था उपमुख्य संचालक( प्रशिक्षण) ललित दलवी ने कहा की निःसंदेह निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित यह जनकल्याणकारी अभियान समाज को स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति प्रेरित करते हुए सामग्र कल्याण का संदेश प्रदान करता है ज़ोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी ने बताया की सतगुरु माता जी के पावन आशीर्वाद से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की विभिन्न शाखाओं में योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता के केंद्रित कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रति वर्ष उत्साहपूर्वक होता है
हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)






