Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

समवाय मिर्चिया में वन विभाग व SSB की संयुक्त बैठक व गश्त।

ब्यूरो अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़

सम्पूर्णानगर (खीरी)।
आज दिनांक 15/04/2026 बुधवार को ए समवाय मिर्चिया में वन विभाग एवं SSB के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात संयुक्त रूप से क्षेत्र में गश्त भी की गई।

बैठक में सुरक्षा और वन्य संरक्षण से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सीमा क्षेत्र में वन्य संपदा एवं नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही SSB और वन विभाग द्वारा समय-समय पर संयुक्त गश्त को और प्रभावी बनाया जाएगा।
इसके अलावा दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में यह भी चिंता व्यक्त की गई कि कुछ वन्य जीवों के गांव की ओर आने का खतरा बना रहता है, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इस समस्या के समाधान के लिए उचित प्रबंध करने की आवश्यकता बताई गई।
इस अवसर पर SSB की ओर से निरीक्षक सामान्य विनोद खोजा, सहायक उपनिरीक्षक (सामान्य) मान सिंह एवं सहायक उपनिरीक्षक (संचार) रविंद्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं वन विभाग की ओर से उपनिरीक्षक राजेश कुमार, वन रक्षक शमशेर सिंह एवं वाचर अरुण कुमार मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES