ब्यूरो अमरनाथ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।

संपूर्णानगर (खीरी) — हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंह सभा गुरुद्वारा के सामने स्थित अश्वनी टी स्टॉल पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमा के साथ मनाई गई।
इस पावन अवसर पर अश्वनी गौतम ने अपनी कार्यकर्ता टीम—राजू विश्वास, मोहम्मद जाकिर, वीर कुमार, अवधेश, कमलेश, विशाल, आकाश, राजन यादव, राजमंगल, प्रदीप कुमार, सुचित कुमार, श्यामलाल, घुरई राम, लाला कुमार—के साथ खिचड़ी भोज का वितरण कर रानी नगर, बसई, कृष्णा नगर से आई जन चेतना यात्रा का स्वागतकिया।
वहीं अनुसूचित जाति कल्याण सेवक समिति खीरी-पीलीभीत कार्यालय पर पूरनलाल, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, राजू कुमार, सेक्टर अध्यक्ष प्रदीप कुमार एवं विश्वनाथ पाल द्वारा हलवा वितरण कर जन चेतना यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
जन चेतना यात्रा रानीनगर, बसई, कृष्णानगर, बालपुर होते हुए संपूर्णानगर एवं मुरारखेड़ा तक पहुंची और मिर्चिया रोड से वापस रानीनगर में समापन हुआ। इस दौरान हजारों लोगों ने सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं बाइकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में भूतपूर्व प्रधान शैलेश भारती, पत्रकार मित्र संगठन अध्यक्ष गोविंद कुमार गोयल, शिवकुमार गुप्ता (मंटू भैया), शिव प्रकाश, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान, महामंत्री कुलदीप सिंह बरार, डॉ. आईए खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, अमरजीत सिंह आलोक प्रताप सिंह पवन कुमार, अध्यापक कपिल कुमार,जेटली भारती, वशिष्ठ,सतीश चंद्रा, अजय भारती, बृजराज भारती, छोटेलाल, विवेक पाल, विष्णु चाय वाले, मोहम्मद तबरेज सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार संपूर्णानगर अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे।
उपस्थित सभी जनों ने बाबा साहेब के संघर्षमय जीवन, उनके अद्वितीय योगदान एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को नमन किया तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा, अधिकार और समानता की ज्योति प्रज्वलित कर समाज को नई दिशा दी।





