रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN
====================================

जौनपुर।
श्री सनातन परिवार फाउण्डेशन के तत्वावधान में जौनपुर के बी.आर.पी. कॉलेज मैदान में 22 से 28 अप्रैल 2026 तक “श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह” एवं “श्री कृष्णनाम महायज्ञ महोत्सव” का दिव्य आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम विवरण:
– कथा समय: सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिदिन
– कथा व्यास: श्रद्धेय शिवानन्द ‘भाईश्री’, तीर्थ नैमिषारण्य के पावन सानिध्य में कथा का रसपान कराया जाएगा
– शोभा यात्रा: मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी
– विशेष कार्यक्रम: बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को फूलहोली महोत्सव का आयोजन होगा
आयोजन समिति:
– मुख्य यजमान: स्वयं श्री हनुमान जी महाराज
– निवेदक: श्री सनातन परिवार भक्त मण्डल, जौनपुर
– सहयोग: अजय कुमार सिंह, प्रभा फिलिंग स्टेशन एवं अखिल मिश्रा, चन्द्रा फिलिंग स्टेशन, सुजानगंज
आयोजन समिति ने जनपद के सभी धर्मप्रेमी जनता एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर इस दिव्य ज्ञान यज्ञ का लाभ लेने की अपील की है। कथा का सीधा प्रसारण YouTube – Shivanand Bhai Shri Official पर भी किया जाएगा।





