पत्रकार द्वारा घटना के बारे में पूछने पर उभांव थाने के दरोगा को नागवार गुजरा,,,
उभांव इंस्पेक्टर पर पत्रकार द्वारा इस बारे में संतोष जनक जवाब नहीं मिला।
पत्रकार को घटना के बारे में सही जवाब न देना उभांव पुलिस कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में।
बिल्थरारोड। एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार द्वारा उभांव थाना पर तैनात दरोगा से हल्का नंबर एक में हुए एक घटना से संबंध में पूछे जाने पर दरोगा को नागवार गुजरा और घटना के बारे में न बताकर उल्टे पत्रकार की डिग्री पूछने लगे। पत्रकार को घटना की जानकारी नहीं देना,दरोगा की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगा है। किसी भी व्यक्ति द्वारा पत्रकार से डिग्री और पढ़ाई के बारे में पूछने का कोई अधिकार नहीं है। इसकी जानकारी उसे सूचना विभाग से वह व्यक्ति ले सकता है। इस संबंध में पत्रकार धीरज गुप्ता द्वारा उभांव इंस्पेक्टर से पूछा गया तो उनका कहना था कि हम भी नए है आपको जानते नहीं है।ऐसे में इंस्पेक्टर और दरोगा जी द्वारा घटना के बारे में जवाब न देकर पत्रकार से पढ़ाई के बारे में पूछना नियम के विरुद्ध है । इस प्रकार के वक्तव्य सेउनकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगा है ।





