Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

वन रेंज संपूर्णानगर में हरे पेड़ों के कटान का आरोप, मचा हड़कंप संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)।

वन रेंज संपूर्णानगर में हरे पेड़ों के कटान का आरोप, मचा हड़कंप

संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)।

वन रेंज संपूर्णानगर क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों के कथित अवैध कटान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी माफिया हरे पेड़ों को रोगग्रस्त और परिपक्व दिखाकर बड़े पैमाने पर कटान कर रहे हैं, जिससे हरियाली को नुकसान पहुंच रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे खेल में वन विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। बताया जा रहा है कि परमिट में जहां रोगग्रस्त या परिपक्व पेड़ों के कटान की अनुमति दी जाती है, वहीं वास्तविकता में हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है।

वन रेंज अधिकारी ललित कुमार को सूचना दिए जाने के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि शिकायतों पर स्पष्ट जवाब देने के बजाय गोलमोल प्रतिक्रिया दी जा रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार पेड़ों का कटान होता रहा तो इसका सीधा असर पर्यावरण, ऑक्सीजन स्तर और वन्यजीवों पर पड़ेगा। लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग की ओर से विस्तृत बयान आना बाकी है।

(बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ ब्यूरो)

International

RELATED ARTICLES