- केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का जनपद बहराइच में आगमन दो अगस्त क
धीरेन्द्र कुमार शर्मा
बहराइच । राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार अनुप्रिया पटेल का 02 अगस्त 2026 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मंत्री पटेल 02 अगस्त 2026 को मध्यान्ह 12ः00 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बहराइच पहुंचकर अपरान्ह 12ः30 बजे गोण्डा रोड स्थित बन सरिता रिसार्ट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। मंत्री श्रीमती
पटेल अपरान्ह 02ः45 बजे झिंगहाघाट, रामगांव रोड स्थित विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के आवास पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट कर अपरान्ह 03ः15 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट ने दी है।






