(ब्यूरो खीरी/बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़)
*संपूर्णानगर/सीगाही खुर्द, लखीमपुर खीरी।*
जनपद लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर क्षेत्र में शराब की बिक्री को लेकर एक वायरल वीडियो के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मिलिट्री फार्म रोड परिक्षेत्र की दुकान पर सुबह करीब 6 बजे ही शराब बिक्री शुरू होने का दावा वीडियो में किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब की दुकानों के निर्धारित समय से पहले ही कुछ स्थानों पर शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। साथ ही निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
*नशे की हालत में सड़क किनारे मिला व्यक्ति*
इसी बीच सीगाही खुर्द क्षेत्र में मिलिट्री फार्म मोड़ के पास एक व्यक्ति नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा, जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी दी।
स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि सड़क किनारे मिला व्यक्ति संपूर्णानगर वन रेंज/वन विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है।
*आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*
वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के आरोपों के बाद अब सवाल उठ रहा है कि यदि निर्धारित समय से पहले शराब की बिक्री की जा रही है, तो संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था कहां है?
स्थानीय लोगों ने शराब की दुकानों के खुलने के निर्धारित समय, कथित ओवररेटिंग और सुबह के समय बिक्री की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जांच के बाद यदि नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
*बड़े सवाल*
क्या निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री की जा रही है?
क्या शराब की बिक्री में ओवररेटिंग हो रही है?
वायरल वीडियो की आबकारी विभाग जांच करेगा या नहीं?
यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
फिलहाल वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के आरोपों की स्वतंत्र/आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। संबंधित विभाग का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
ठेका खुलने से पहले शराब बिक्री का आरोप, सुबह 9 बजे वायरल वीडियो से मचा हड़कंप नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला शराबी, आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल