डा
(ब्यूरो अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार खीरी।)
संपूर्णानगर खीरी। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर सिंगाही खुर्द, संपूर्णानगर से श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र शारदा नदी का जल लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ रवाना हुआ। डाक कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
यात्रा से पहले श्रद्धालु शारदा नदी से पवित्र जल लेकर संपूर्णानगर स्थित शिव मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से संकल्प लेकर डाक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। संकल्प विवेक मौर्य द्वारा लिया गया। इसके बाद डाक कांवड़ मिलिट्री फार्म रोड , फैक्ट्री स्थित मंदिर होते हुए, श्रद्धालु छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए।
डाक कांवड़ यात्रा में विवेक मौर्य, आलोक प्रताप सिंह, संदीप मौर्य, अंकित, अजीत मौर्य, रघुवीर गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता उर्फ बाबू, आलोक वर्मा, आयुष विश्वास, इंद्रजीत कुशवाहा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए यात्रा मार्ग में जगह-जगह जलपान और बिस्कुट की व्यवस्था की गई। सिंगाही की ओर से प्रमोद कुमार द्वारा पानी की व्यवस्था की गई, जबकि अर्जुन एवं अंकित चड्ढा की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए बिस्कुट उपलब्ध कराए गए। वहीं महंगापुर गुरुद्वारे से आगे अमरजीत टेंट हाउस के पास श्रद्धालुओं के लिए पानी की व्यवस्था की गई।
सेवा एवं सहयोग में , पवन मिश्रा, संजय गुप्ता, विश्वनाथ पाल, प्रदीप भारती, राजन यादव, बंटी भाई, उमेश कुमार प्रवेश मौर्या सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।
डाक कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु पवित्र शारदा जल लेकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचें और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
सावन के दूसरे सोमवार पर निकली इस डाक कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
सावन के दूसरे सोमवार पर सिंगाही खुर्द से छोटी काशी गोला के लिए निकली डाक कांवड़।