Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

*सरकार का संकल्प: सड़कों का हो कायाकल्प, नया दिशा संकेत बोर्ड लगा**

*

(ब्यूरो) अमरनाथ / बेनकाब भ्रष्टाचार।

लखीमपुर खीरी। संपूर्णा नगर तिराहे पर प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (लो.नी.वी, पीलीभीत) द्वारा बृहस्पतिवार को नया दिशा संकेत बोर्ड स्थापित किया गया। इस बोर्ड में पूरनपुर 35 किलोमीटर, थाना हजारा 6 किलोमीटर तथा धनारा घाट 16 किलोमीटर की दूरी दर्शाई गई है।
इसके साथ ही बोर्ड में लखीमपुर 102 किलोमीटर, खजुरिया 10 किलोमीटर और पलिया 27 किलोमीटर की दूरी भी अंकित की गई है, जिससे पूरनपुर की ओर से आने-जाने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी।
यह दिशा संकेत बोर्ड रात्रि लगभग 10:30 बजे लगाया गया। बोर्ड लगने के बाद अब राहगीरों और वाहन चालकों को सही दिशा और दूरी की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, जिससे भ्रम की स्थिति समाप्त होगी और यात्रा आसान होगी।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है, जो सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन की सुविधा बढ़ाने में सहायक साबित होगा

International

RELATED ARTICLES