(ब्यूरो) अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत विगत 24 घंटों में विभिन्न थानों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना सिंगाही पुलिस द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थानों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं को 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 महिला शक्ति लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 इमरजेंसी सेवा एवं 1076 पुलिस कंट्रोल रूम जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। साथ ही, UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ लेने और साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी प्रोफाइल से बचाव के उपाय भी बताए गए।
इस दौरान पोक्सो एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।
खीरी पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू किया जा रहा है।
पुलिस ने सभी महिलाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
संदेश साफ है – जागरूक बनें, सुरक्षित रहें।
खीरी पुलिस का मिशन शक्ति 5.0 अभियान तेज, महिलाओं को किया गया जागरूक।