Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

सम्पूर्णानगर में देशभक्ति का सैलाब, हजारों हाथों में लहराया तिरंगा — रोमी साहनी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

(ब्यूरो अमरनाथ/बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी)

संपूर्णानगर। गुरुवार को सम्पूर्णानगर में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा रैली में हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और क्षेत्रवासी हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर शामिल हुए। रैली के दौरान पूरा सम्पूर्णानगर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।

रैली की शुरुआत भाजपा नेता अंकित गुप्ता के प्रतिष्ठान से हुई। इसके बाद 137 विधानसभा पलिया के विधायक रोमी साहनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगों से सजा सम्पूर्णानगर

रैली के दौरान सड़कों पर जगह-जगह तिरंगा लहराता नजर आया। हाथों में राष्ट्रध्वज लिए लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। युवाओं के साथ महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी भागीदारी देखने को मिली।

विधायक रोमी साहनी ने लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर रैली में सहभागिता की। इस दौरान राष्ट्र के प्रति एकता, अखंडता और सम्मान का संदेश दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद

भव्य तिरंगा रैली को लेकर सम्पूर्णानगर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। पुलिस की निगरानी में रैली शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

तिरंगा रैली के दौरान सम्पूर्णानगर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं उत्साह का परिचय दिया।

International

RELATED ARTICLES