Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में बैठक*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में बैठक*
अम्बेडकरनगर l जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में यूपीएसएसएससी, लखनऊ द्वारा आयोजित सम्मिलित अवर अधिनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचिता के साथ संपन्न कराने हेतु बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 23 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जनपद के निर्धारित 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान शासन एवं आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।उन्होंने कहा कि परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सभी केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट आपसी समन्वय से कार्य करते हुए परीक्षा की गोपनीयता, शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखें। परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व पहुंचकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लिया जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश, स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित रहें। परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन एवं रख-रखाव की व्यवस्था पूरी सतर्कता के साथ सुनिश्चित की जाए।सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्धारित समय पर कोषागार पहुंचकर गोपनीय सामग्री प्राप्त कर उसे सुरक्षित रूप से संबंधित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ एक–एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, उन्होंने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं तथा परीक्षार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर लगाए गए समस्त मजिस्ट्रेट एवं अधिकारीगण को परीक्षा दिवस पर उनकी भूमिकाओं एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अवगत कराया गया कि 9.30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी का किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों का प्रवेश के समय जांच का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार, अन्य संबंधित अधिकारी सहित आयोग द्वारा नामित समन्वयी पर्यवेक्षक, सहायक समन्वयी पर्यवेक्षक, परीक्षा संचालन एवं सुरक्षा हेतु नामित कार्यदाई संस्था के कार्मिक, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES