Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा की भावना से सराबोर हुआ अम्बेडकरनगर जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ*

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा की भावना से सराबोर हुआ अम्बेडकरनगर जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ*
अम्बेडकरनगर l स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद अम्बेडकरनगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया राष्ट्रभक्ति के उत्साह और देशप्रेम की उमंग से ओत-प्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ परजिलापंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा व अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित जिलाधिकारी ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, प्रशिक्षु आईएएस थनिगईयरसन टी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। यात्रा की अगुवाई स्केटिंग के बच्चों द्वारा की गई हाथों में तिरंगा थामे राष्ट्रभक्ति के उद्घोष और देशभक्ति नारों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर शिव बाबा धाम तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रप्रेम, एकता और उत्साह के वातावरण से सराबोर रहा। तिरंगा यात्रा ने नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं देश के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया।शिव बाबा धाम में तिरंगा यात्रा का समापन भव्य तिरंगा कंसर्ट में ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर एक स्वर में वन्दे मातरम् का गायन किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से गुंजायमान हो उठा। शिव बाबा में 1000 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा के साथ समापन हुआ।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्र का ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक करना तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, बलिदान और देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हुए हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेना चाहिए शासन के मंशानुसार तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनपदवासियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने यह भाव भी सशक्त किया कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए और स्वतंत्रता के अमृत भाव को निरंतर आगे बढ़ाए।तिरंगे की शान—देश की पहचान हर घर तिरंगा—हर दिल तिरंगा के संदेश के साथ अम्बेडकरनगर ने आज एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया।

International

RELATED ARTICLES