Friday, August 21, 2026

National

spot_img

संत कबीर नगर: IGRS शिकायतों में लापरवाही पर SP का सख्त एक्शन, दरोगा को दौड़ाकर दी सजा ।* संवाददाता देवानंद पांडेय

Oplus_131072

संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और उनमें मिले असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, धनघटा और बेलहरकला थानों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति और गुणवत्ता की जांच की गई।
जांच के दौरान कुछ शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित गुणवत्ता, तत्परता और संवेदनशीलता का अभाव पाए जाने पर एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता बरतने के सख्त निर्देश दिए। वहीं कोतवाली खलीलाबाद में तैनात उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार द्वारा शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित स्तर की कार्रवाई नहीं किए जाने पर लापरवाही के दृष्टिगत उन्हें दंडस्वरूप दौड़ कराई गई।
एसपी ने स्पष्ट किया कि IGRS पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता न होकर शिकायतकर्ता की समस्या का नियमानुसार प्रभावी समाधान होना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, उदासीनता अथवा शिकायतकर्ता के प्रति असंवेदनशील व्यवहार सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी की सख्ती के बाद पुलिस महकमे में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर स्पष्ट संदेश गया है।

International

RELATED ARTICLES