संत कबीर नगर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश पर आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत आम जनमानस को शुद्ध खाद्य /पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी
संत कबीर नगर के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।, सतीश कुमार के नेतृत्व में मिष्ठान विक्रय /निर्माण प्रतिष्ठानों की जांच हेतु चल रहे विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा-
1- राम बचन स्वीट्स हाउस बखिरा का निरीक्षण कर बूंदी लड्डू व बेसन लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया।
2- सुग्रीव कुमार बखिरा सहजनवां रोड की लड्डू निर्माण इकाई का निरीक्षण कर बूंदी लड्डू, का नमूना संग्रहित किया गया तथा मौक़े पर गंदगी पाए जाने पर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। एक अन्य प्रतिष्ठान बासुद्दीन मिनी मार्ट दुधारा का औचक निरीक्षण किया गया व पाई गई कमियों की दृष्टिगत नोटिस निर्गत किया गया। इस प्रकार कुल 03 नमूने संग्रहित किये गये जिन्हें जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक करवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी. के. राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार व सच्चिदानंद गुप्ता शामिल रहे हैं ।
*संत कबीर नगर: स्वतंत्रता दिवस से पहले खाद्य विभाग का अभियान, 3 प्रतिष्ठानों से लिए गए लड्डू के नमूने* संवाददाता देवानंद पांडेय