संत कबीर नगर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर पूरे शहर में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में नौनिहालों ने हाथों में तिरंगा लेकर अमर शहीदों के बलिदान को याद किया और लोगों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सूर्या परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी। यात्रा का नेतृत्व सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।इस अवसर पर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को स्वतंत्र कराया। उनके त्याग, समर्पण और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाने और ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में संस्थान की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी, प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव और उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने भी प्रतिभाग कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। सविता चतुर्वेदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाता है, जिन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वहीं, प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच तिरंगे का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व में सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद की भव्य तिरंगा यात्रा,”भारत माता की जय और वंदेमातरम” से गूंजा शहर, ‘अमर शहीदों के बलिदान को किया गया नमन’ * संवाददाता देवानंद पांडेय