Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एक दिन में वसूले 2.58 लाख* *मोटर वाहन अधिनियम के तहत 258 वाहनों पर हुई कार्रवाई, बिना हेलमेट-लाइसेंस वाले निशाने पर* जिला संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जनपद पुलिस ने 24 मई 2026 को बड़ी कार्रवाई की है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में 258 वाहनों से 2,58,500 रुपये सम्मन शुल्क वसूल किया गया।
सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं प्रभारी यातायात द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रमुख चौराहों, कस्बों व हाईवे पर पुलिस टीमों ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की।
पुलिस ने मुख्य रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र व
गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर चालान की कार्रवाई की। कई जगह नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामले भी पकड़े गए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि _”सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट व सीट बेल्ट अपनी सुरक्षा के लिए लगाएं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”_
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में चेकिंग अभियान रोजाना चलाया जाएगा। ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने व स्टंटबाजी करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

International

RELATED ARTICLES