Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

*थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बैंककर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम* *मगहर पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित* जिला संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। जनपद में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बैंककर्मी की मौत हो गई। खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की प्रधान कार्यालय/मुख्य शाखा (खलीलाबाद) की कलेक्ट्रेट ब्रांच में कार्यरत कर्मचारी रविंद्र यादव की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी 30 वर्षीय रविंद्र यादव पुत्र सदानंद यादव खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की कलेक्ट्रेट शाखा में कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। शनिवार देर रात वह अपनी बाइक से मगहर गए थे। वहां से वापस लौटते समय जैसे ही वह मगहर पुलिस चौकी के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया हादसे के बाद स्थानीय लोगों और मगहर पुलिस की मदद से घायल रविंद्र यादव को तत्काल जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के कई अधिकारी और कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। प्रधान कार्यालय के सचिव राजेश प्रकाश मिश्रा, कलेक्ट्रेट शाखा प्रबंधक शशि भूषण पांडेय, अभय सिंह, अजीत सिंह, नरेंद्र शंकर तिवारी, दुर्गेश कुमार मौर्य, रमेश, अमरेंद्र यादव, श्याम मोहन यादव, जितेंद्र पांडेय और सच्चिदानंद मिश्र सहित अन्य कर्मचारियों ने दिवंगत रविंद्र यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। रविंद्र यादव की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव और बैंक कर्मचारियों के बीच शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

International

RELATED ARTICLES