संत कबीर नगर। जनपद के थाना धनघटा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बैजूनाथ धाम मंदिर परिसर में लगातार हो रही बारिश के कारण मंदिर का पिछला हिस्सा स्वतः ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान
जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मंदिर परिसर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।” पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील है।”
प्रशासन ने बताया कि घटना प्राकृतिक कारणों से हुई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
*संत कबीर नगर: बारिश से बैजूनाथ धाम मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा, डीएम- एसपी ने किया निरीक्षण* /संवाददाता: देवानंद