संत कबीर नगर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से संत कबीर नगर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर मेहदावल बाईपास तथा नूरी मस्जिद के सामने स्थित ओवरब्रिज पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार की उपस्थिति में यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस टीम ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर रिफ्लेक्टर लगवाए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात्रि एवं घने कोहरे के दौरान इन रिफ्लेक्टरों की सहायता से वाहन चालकों को सड़क और मोड़ों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, जिससे संभावित सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। अभियान के दौरान प्रभारी यातायात परमहंस सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
⚠️संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात संकेतों एवं रिफ्लेक्टरों पर ध्यान दें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।






