(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ /बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।
पलिया खीरी। ईद-उल-अजहा एवं मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पलिया कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार एवं कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह त्रिपाठी ने की। इस दौरान धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ त्योहारों को लेकर चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने ताजियादारों से अपील की कि जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न होने दें तथा प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही गई
बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
पलिया कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न।