



(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़!
संपूर्णा नगर खीरी। कस्बे के मील रोड तिराहे पर स्थित मुकेश होटल के सामने नालियों की निकासी बंद होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा था। इससे सड़क टूटने का खतरा बना हुआ था और बदबूदार पानी के कारण आसपास के व्यापारियों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से दुकानदारी करना भी दुश्वार हो गया था।
मामले की सूचना मिलने पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वीडियो से फोन पर बात कर व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने सफाई कर्मियों को बुलाकर चोक नालियों की सफाई कराई तथा मोहित की दुकान के सामने चोक नाली पानी निकासी की व्यवस्था कराई।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के कार्यों को व्यापार मंडल अपने जोखिम पर करवा रहा है ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि कूड़ा-कचरा नालियों में न डालें, बल्कि उसकी सफाई कर अन्यत्र फेंकें ताकि नालियां चोक न हों।
जनप्रतिनिधियों के कार्य को व्यापार मंडल ने मुकेश होटल के सामने जमा हो रहे पानी निकासी की व्यवस्था कराई। व्यापारियों ने नगर व्यापार मंडल की इस पहल की सराहना की।






