बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज देवरिया
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमान श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 14.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 93/2026 धारा 85,80 (2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त प्रभुनाथ यादव उम्र करीब 60 वर्ष पुत्र स्व० धर्मदेव यादव निवासी छितौनी थाना बनकटा जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 20.05.2026 को उसके घर ग्राम छितौनी से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
ध्यातव्य है कि दिनांक 17.04.2026 को उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तगण 1. शेषनाथ यादव उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र प्रभुनाथ यादव व 2. मंजू देवी उम्र करीब 58 वर्ष पत्नी प्रभुनाथ यादव निवासीगण छितौनी थाना बनकटा जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. प्रभुनाथ यादव उम्र करीब 60 वर्ष पुत्र स्व० धर्मदेव यादव निवासी छितौनी थाना
बनकटा जनपद देवरिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री आलोक रंजन सिंह बनकटा जनपद देवरिया
2. का0 विकास यादव बनकटा जनपद देवरिया
3. का0 जितेश यादव थाना बनकटा जनपद देवरिया।
हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)






